Monday, August 27, 2018

यूट्यूब पर आया डार्क मोड फीचर

एंड्रॉइड यूज़र भी यूट्यूब का डार्क मोड फीचर इस्तेमाल कर पाएंगे | यूट्यूब ने इस फीचर को शुरू करने से पहले जानकारी देते हुए कहा कि कुछ यूज़र्स को यूट्यूब एप को अपडेट करने के बाद फीचर मिलने लगा है, जबकि धीरे-धीरे यह फीचर अन्य यूज़र्स को भी उयलब्ध होने लगेगा |

YouTube Dark Mod Feature


क्या है डार्क मोड फीचर?
इस फीचर की मदद से यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए यूज़र्स की आँखों पर खिंचाव नहीं पड़ेगा | जिसकी वजह से यूज़र देर तक वीडियो का लुफ्त उठा सकते हैं | खासतौर पर रात में या फिर अँधेरे में वीडियो स्ट्रीम करते समय यूज़र्स की आँखों पर काफी जोर पड़ता है | स्टैण्डर्ड मोड में यूज़र्स की आँखों में दर्द होता है और काफी देर तक यूज़र्स वीडियो नहीं देख पाते हैं | इस परेशानी को दूर करने के लिए पहले डेस्कटॉप पर, फिर बाद में आईओएस के लिए फीचर को जारी किया गया था | अब यूट्यूब ने इस फीचर को एंड्रॉइड यूज़र्स के लिए भी जारी कर दिया है |

इस तरह करें एक्टिवेट
इसके लिए यूट्यूब एप को अपडेट करना होगा | अपडेट के बाद यूज़र्स को डार्क मोड का ऑप्शन दिखाई देता है | जैसे ही यूज़र्स इसे नेविगेट कर के एक्टिवेट करते हैं, यह फीचर इनेबल होगा | अगर इस फीचर को ढूंढने में परेशानी होती है, तो इसे रिमाइंड मी टु टेक ए ब्रेक बटन के निचे देख सकते हैं | आपको बता दें कि यूट्यूब ने इसके अलावा मोबाइल ऑस्पेक्ट रेशियो को भी इम्प्रूव किया है |

Saturday, August 18, 2018

वाट्सएप: यूं करें वाट्सएप पर वीडियो ग्रुप चैट

वाट्सएप ने अपने एंड्रॉइड और आईओएस यूज़र्स के लिए ग्रुप वीडियो और वॉयस कॉलिंग फीचर को जारी कर दिया है | इस फीचर की मदद से एक साथ चार लोगों से वीडियो या फिर वॉयस कॉल कर सकते हैं | वाट्सएप के मुताबिक, यह नया फीचर स्लो नेटवर्क होने पर भी अच्छे से कार्य कर सकता है | कॉल्स पूरी तरह एनक्रिप्टेड होंगी | जानें कैसे करें ग्रुप वीडियो या वॉयस कॉल :

Whatsapp Group Video Call Feature
  • सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर पर जाकर वाट्सएप को अपडेट करें | इसके बाद एप को ओपन करें | आप जिसे कॉल करना चाहते हैं, उसे कॉल कनेक्ट करें | इसके लिए आपको सबसे ऊपर दिए गए वीडियो या वॉयस कॉलिंग ऑप्शन पर टैप करना होगा |
  • जैसे ही आपका दोस्त कॉल पिक कर लेता है, तो सबसे ऊपर दायीं तरफ कोने में दूसरे यूज़र्स को जोड़ने का विकल्प दिखाई देगा | इस पर टैप कर दें |
  • अब आप जिसे भी कॉल करना चाहते हैं, उसके कॉन्टैक्ट पर टैप करें | इसी तरह आप चार लोगों को एक साथ कॉल या वीडियो के लिए कनेक्ट कर सकते हैं |
  • आप एक बार में केवल एक ही यूज़र को कॉल से जोड़ पाएंगे | ऐसे में चार यूज़र को कॉल से जोड़ने के लिए आपको एक-एक कर के यूज़र्स को जोड़ना होगा | 

ऑनलाइन दोस्ती - पर थोड़ा संभल कर

भले ही आज रियल लाइफ में दोस्तों की संख्या गिनी-चुनी हो, पर ऑनलाइन दोस्तों की संख्या हज़ारों में पहुंचने लगी है | ऑनलाइन दोस्ती में कोई बुराई नहीं है, लेकिन इस दुनिया में दोस्ती का हाथ थोड़ा संभल कर थामें........

Online Friendship Techniques, Online Friendship Tips, Friendship Tips on Internet

पर्सनल डिटेल्स शेयर न करें:
  • कई बार ऑनलइन फ्रेंड्स के द्वारा पर्सनल इनफार्मेशन, पेमेंट इनफार्मेशन और आपके लोकेशन की जानकारी मांगी जाती है | जब तक आप निजी तौर पे किसी को न जानते हों, तब-तक इस तरह की इनफार्मेशन शेयर ना करें |
  • कई बार दोस्तों को सर्च करने के लिए अपने स्कूल, प्रान्त, देश और शहर को ऑनलाइन शेयर कर देते हैं, लेकिन कभी भी अपना पर्सनल एड्रेस भूल कर भी शेयर न करें |
  • यूजरनेम के लिए कभी भी वास्तविक नाम का इस्तेमाल न करें | खासकर लास्ट नेम या सरनेम अलग रखें, ताकि कोई आपकी डिटेल्स इंटरनेट पर सर्च न कर सके |
  • कभी भी पर्सनल डिटेल्स जैसे कि आधार नंबर, बिर्थ डेट, पासपोर्ट नंबर आदि शेयर न करें |
अगर वीडियो चैट करते हैं, तो इन बातों ध्यान रखें: अगर आप नए ऑनलाइन फ्रेंड के साथ वीडियो चैट करना चाहते हैं, तो इस बात को लेकर निश्चिन्त हो लें कि वो फ्रेंड रियल हो, न की स्पैमर.....
  • ऑनलाइन किसी को फ्रेंड बनाते हैं और वह आपसे वीडियो चैट के लिए जिद करता है, तो सबसे पहले उससे यह पूछें कि, आखिर वह वीडियो चैट क्यों करना चाहता है |
  • अगर वह बार-बार आपकी झूठी तारीफ या प्रशंसा करे, तो फिर ऐसे फ्रेंड्स से बचकर ही रहें |
  • बातचीत के दौरान कोई ऐसी बातें या वीडियो बिल्कुल भी शेयर न करें, जिसे पब्लिक हो जाने पर आपको कोई परेशानी हो |
  • अगर कोई बुलिंग करने की कोशिश कर रहा है, तो उसे ब्लॉक करने के साथ इस बारे में किसी जानकर को भी बताएं |
यह भी ध्यान रखें:
  • आप किसी से ऑनलाइन फ्रेंडशिप करते हैं, लेकिन जब उससे रियल लाइफ में मिलने का प्लान बनाते हैं, तो फिर उससे अकेले या फिर एकांत में न मिलें | मिलाना भी हो तो पब्लिक प्लेस पर मिलें या फिर फैमिली मेंबर और फ्रेंड्स के साथ मिलें | साथ ही, मिलने के पीछे के उद्देश्य को जानने की कोशिश करें |
  • ऑनलाइन फ्रेंड्स पर एक सीमा तक ही भरोसा करें | कभी भी अपने आपको ऐसी स्थिति में न लाएं कि कोई अटैक या बुलिंग करे |
  • अगर ऑनलाइन परेशान किया जा रहा हो, तो कन्वर्सेशन को सेव कर लें | इसके बारे में रिपोर्ट करें | इसके बाद भी मैसेज करे, तो फिर पेरेंट्स या फिर फ्रेंड्स को इसके बारे में जरूर बताएं |

Sunday, August 12, 2018

ऑनलाइन फ्रेंडशिप - कुछ नये सोशल मीडिया एप्स

टेक्नोलॉजी के इस युग में सोशल मीडिया का हर कोई इस्तेमाल कर रहा है | कोई इसका इस्तेमाल नए दोस्त बनाने के लिए करता है, तो कोई देश-दुनिया की ख़बरों से अपडेट रहने के लिए करता है | लेकिन जब नए दोस्त बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो एक आशंका इस बात की भी बानी रहती है कि ऑनलाइन होने वाली दोस्ती रियल लाइफ की तरह भरोसे वाली नहीं होती है | हालांकि सभी मामलों में ऐसा नहीं होता है | यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन दोस्ती भी ऑफलाइन दोस्ती के जैसी ही भरोसेमंद है | ऑनलाइन आने वाले लोग एक जैसे मकसद के लिए आते हैं और इनमे वो सभी खूबियां होती हैं, जो फेस-टू-फेस फ्रेंडशिप में होती है | अगर आप भी नए फ्रेंड्स बनाना चाहते हैं, तो फेसबुक के आलावा, इन सोशल प्लेटफॉर्म्स को ट्राई कर सकते हैं.....

Meetup
मीटअप - यह कम्युनिटी बेस्ड सोशल प्लेटफार्म है, जहाँ यूजर अपने इंटरेस्ट के हिसाब से नए दोस्त बना सकते हैं | उदाहरण केतौर पर अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा फिक्रमंद रहते हैं, तो यहां फिटनेस से जुड़े ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं | यहां पे टेक मीटअप ग्रुप्स, फिटनेस मीटअप ग्रुप्स, करियर और नेटवर्किंग मीटअप ग्रुप्स, फोटोग्राफी मीटअप ग्रुप्स, लैंग्वेज मीटअप ग्रुप्स जैसे 1000 से अधिक ग्रुप्स हैं | इन ग्रुप्स में शामिल होकर न सिर्फ आप नए दोस्त बना सकते हैं, बल्कि यहां पर काफी कुछ एक्सप्लोर भी कर सकते हैं | इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए आपको यहां पर साइनअप करना होगा | इस एप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है |

Lovooलोवू - नए फ्रेंड्स की तलाश में हैं, तो फिर इस एप्लीकेशन को ट्राई कर सकते हैं | एप का दावा है की हर महीने कि इस प्लेटफॉर्म से 420 मिलियन मैसेज भेजे जाते हैं | अच्छी बात ये है कि अपनी लोकेशन के हिसाब से फ्रेंड्स को सर्च कर सकते हैं | आपसी सहमति के बाद आप नए फ्रेंड के साथ चैट भी कर सकते हैं | राडार फीचर का प्रयोग कर देख सकते हैं कि आसपास के लोकेशन में कितने दोस्त हैं | यहां पर आप फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | यहां पर ट्विटर और फेसबुक के प्रोफाइल का इस्तेमाल करते हुए रजिस्टर कर सकते हैं | साथ ही, इस पर ईमेल के जरिये भी रजिस्टर करने की सुविधा है | यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है |

MeetMe
मीटमी - यह भी एक लोकप्रिय सोशल एप है | यहां आप अपने आसपास के लोकेशन में फ्रेंड्स को सर्च कर सकते हैं | यहां नए फ्रेंड्स के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए वीडियो चैटिंग, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग आदि जैसे फीचर्स भी मिलते हैं | अगर इस नेटवर्क को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो फिर आपको यहां पर रजिस्टर करना होगा | रजिस्टर करने के दौरान आपसे पूछा जायेगा की आप किस उद्देश्य से इस प्लेटफॉर्म को ज्वाइन करना चाहते हैं - चैट, फ्रेंड्स या फिर डेट | यहां पर अपनी पर्सनल प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं | इसे एंड्रॉयड और आईओएस के लिए डाउनलोड किया जा सकता है |

Badoo
बडू - यह सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म में से एक है | इसकी उपस्थिति 190 देशों में है और 47 भाषाओं को सपोर्ट करता है | दुनियाभर में इसके तक़रीबन 350 मिलियन यूज़र्स हैं | नए फ्रेंड्स को तलाशने में इसकी मदद भी ले सकते हैं | यह एप्लीकेशन सेफ भी है | कंपनी का दावा है कि वह हर प्रोफाइल को चेक करती है, इसलिए आप वेरिफाइड प्रोफाइल के साथ ही फ्रेंडशिप या फिर चैट करें | यहां पर यूजर को फोटो, फेसबुक एयर कॉल के जरिये वेरीफाई किया जाता है | चैटिंग स्टार्ट करने से पहले लाइव सेल्फी के लिए भी पूछ सकते हैं | इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं |

Happnहैपेन - यह एप्लीकेशन आपको रियल लाइफ में नए फ्रेंड्स से मिलने में मदद करेगा | इसके करीब 50 मिलियन यूज़र्स हैं | अगर कोई आपके प्रोफाइल को चेक करता है, तो वह आपके टाइमलाइन पर दिखाई देगा | साथ ही यह भी देख पाएंगे कि कौन कितनी बार आपके प्रोफइल को चेक करता है और उसकी लोकेशन क्या है ? अगर कोई नया फ्रेंड मिलता है, तो फिर उसे सीक्रेट लाइक भी भेज सकते हैं | यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है |