Sunday, August 12, 2018

ऑनलाइन फ्रेंडशिप - कुछ नये सोशल मीडिया एप्स

टेक्नोलॉजी के इस युग में सोशल मीडिया का हर कोई इस्तेमाल कर रहा है | कोई इसका इस्तेमाल नए दोस्त बनाने के लिए करता है, तो कोई देश-दुनिया की ख़बरों से अपडेट रहने के लिए करता है | लेकिन जब नए दोस्त बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो एक आशंका इस बात की भी बानी रहती है कि ऑनलाइन होने वाली दोस्ती रियल लाइफ की तरह भरोसे वाली नहीं होती है | हालांकि सभी मामलों में ऐसा नहीं होता है | यूनिवर्सिटी ऑफ़ कैलिफ़ोर्निया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन दोस्ती भी ऑफलाइन दोस्ती के जैसी ही भरोसेमंद है | ऑनलाइन आने वाले लोग एक जैसे मकसद के लिए आते हैं और इनमे वो सभी खूबियां होती हैं, जो फेस-टू-फेस फ्रेंडशिप में होती है | अगर आप भी नए फ्रेंड्स बनाना चाहते हैं, तो फेसबुक के आलावा, इन सोशल प्लेटफॉर्म्स को ट्राई कर सकते हैं.....

Meetup
मीटअप - यह कम्युनिटी बेस्ड सोशल प्लेटफार्म है, जहाँ यूजर अपने इंटरेस्ट के हिसाब से नए दोस्त बना सकते हैं | उदाहरण केतौर पर अगर आप अपनी फिटनेस को लेकर ज्यादा फिक्रमंद रहते हैं, तो यहां फिटनेस से जुड़े ग्रुप का हिस्सा बन सकते हैं | यहां पे टेक मीटअप ग्रुप्स, फिटनेस मीटअप ग्रुप्स, करियर और नेटवर्किंग मीटअप ग्रुप्स, फोटोग्राफी मीटअप ग्रुप्स, लैंग्वेज मीटअप ग्रुप्स जैसे 1000 से अधिक ग्रुप्स हैं | इन ग्रुप्स में शामिल होकर न सिर्फ आप नए दोस्त बना सकते हैं, बल्कि यहां पर काफी कुछ एक्सप्लोर भी कर सकते हैं | इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करने के लिए आपको यहां पर साइनअप करना होगा | इस एप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड किया जा सकता है |

Lovooलोवू - नए फ्रेंड्स की तलाश में हैं, तो फिर इस एप्लीकेशन को ट्राई कर सकते हैं | एप का दावा है की हर महीने कि इस प्लेटफॉर्म से 420 मिलियन मैसेज भेजे जाते हैं | अच्छी बात ये है कि अपनी लोकेशन के हिसाब से फ्रेंड्स को सर्च कर सकते हैं | आपसी सहमति के बाद आप नए फ्रेंड के साथ चैट भी कर सकते हैं | राडार फीचर का प्रयोग कर देख सकते हैं कि आसपास के लोकेशन में कितने दोस्त हैं | यहां पर आप फ्री में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं | यहां पर ट्विटर और फेसबुक के प्रोफाइल का इस्तेमाल करते हुए रजिस्टर कर सकते हैं | साथ ही, इस पर ईमेल के जरिये भी रजिस्टर करने की सुविधा है | यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध है |

MeetMe
मीटमी - यह भी एक लोकप्रिय सोशल एप है | यहां आप अपने आसपास के लोकेशन में फ्रेंड्स को सर्च कर सकते हैं | यहां नए फ्रेंड्स के साथ कम्यूनिकेट करने के लिए वीडियो चैटिंग, मैसेजिंग, स्ट्रीमिंग आदि जैसे फीचर्स भी मिलते हैं | अगर इस नेटवर्क को ज्वाइन करना चाहते हैं, तो फिर आपको यहां पर रजिस्टर करना होगा | रजिस्टर करने के दौरान आपसे पूछा जायेगा की आप किस उद्देश्य से इस प्लेटफॉर्म को ज्वाइन करना चाहते हैं - चैट, फ्रेंड्स या फिर डेट | यहां पर अपनी पर्सनल प्रोफाइल तैयार कर सकते हैं | इसे एंड्रॉयड और आईओएस के लिए डाउनलोड किया जा सकता है |

Badoo
बडू - यह सबसे बड़े सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म में से एक है | इसकी उपस्थिति 190 देशों में है और 47 भाषाओं को सपोर्ट करता है | दुनियाभर में इसके तक़रीबन 350 मिलियन यूज़र्स हैं | नए फ्रेंड्स को तलाशने में इसकी मदद भी ले सकते हैं | यह एप्लीकेशन सेफ भी है | कंपनी का दावा है कि वह हर प्रोफाइल को चेक करती है, इसलिए आप वेरिफाइड प्रोफाइल के साथ ही फ्रेंडशिप या फिर चैट करें | यहां पर यूजर को फोटो, फेसबुक एयर कॉल के जरिये वेरीफाई किया जाता है | चैटिंग स्टार्ट करने से पहले लाइव सेल्फी के लिए भी पूछ सकते हैं | इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं |

Happnहैपेन - यह एप्लीकेशन आपको रियल लाइफ में नए फ्रेंड्स से मिलने में मदद करेगा | इसके करीब 50 मिलियन यूज़र्स हैं | अगर कोई आपके प्रोफाइल को चेक करता है, तो वह आपके टाइमलाइन पर दिखाई देगा | साथ ही यह भी देख पाएंगे कि कौन कितनी बार आपके प्रोफइल को चेक करता है और उसकी लोकेशन क्या है ? अगर कोई नया फ्रेंड मिलता है, तो फिर उसे सीक्रेट लाइक भी भेज सकते हैं | यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है |

No comments:

Post a Comment